बांका सदर अस्पताल में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० अनीता कुमारी द्वारा स्टॉप डायरिया कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया यह कार्यक्रम 14 सितंबर 2025 तक चलेगा। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा बाल विकास परियोजना की मुख्य भूमिका है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण करते हुए, जिस घर में 5 वर्ष तक के बच्चे हैं उन्हें एक-एक ओ आर एस का पैकेट दिया जाएगा तथा समुदाय को दस्त रोक प्रबंधन के बारे में बताया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को हैंड वाश प्रक्रिया अंतर्गत साबुन पानी से हाथ धोने तथा दस्त रोग प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जाएगा।
आईसीडीएस विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र पर जिंक और ओआरएस कॉर्नर खोलकर दस्त रोग प्रबंधन में समुदाय की मदद की जाएगी स्टॉप डायरिया कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, अस्पताल प्रबंधक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, मायूक कुमार पिरामल से DTL, यूनिसेफ के एस एम सी पिरामल तथा संबंधित चिकित्सक, आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम भी उपस्थित थे। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।








