Home / News / चित्रकूट -पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा आषाढ मास अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु संपूर्ण मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

चित्रकूट -पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा आषाढ मास अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु संपूर्ण मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

रिपोर्ट- संजय मिश्रा express news Bharat

आज दिनाँक 25.06.2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस0 द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह की उपस्थिति में संपूर्ण मेला क्षेत्र का भ्रमण कर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को चेक कर सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने एवं श्रद्धालुओं से विनम्रतापूर्वक व्यवहार करने हेतु बताया गया। तत्पश्चात रामघाट क्षेत्र सीतापुर में नौका से भ्रमण कर घाटों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही घाटों पर लगाए गए गोताखोरों एवं पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने को बताया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री अरविन्द्र वर्मा,क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल, पीआरओ प्रदीप पाल सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now