Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

एक दिन, दो फ्लाइट में खराबी…. उड़ानों में गड़बड़ी या लापरवाही?क्या इंडियन एविएशन……

आज सुबह दो अलग-अलग विमानों में आई तकनीकी गड़बड़ियों ने यात्रियों की सांसें अटका दीं। दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। वहीं, हैदराबाद से तिरुपति के लिए उड़ान भर रही एक और फ्लाइट में भी तकनीकी समस्या आने के कारण विमान को समय रहते सुरक्षित उतारा गया।

पहली घटना: दिल्ली-लेह इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E-2006 ने आज सुबह दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद पायलटों को तकनीकी समस्या का संकेत मिला, जिसके बाद एहतियातन विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया।

विमान में लगभग 180 यात्री सवार थे। एयरलाइन के मुताबिक, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से लेह भेजने की व्यवस्था की गई।

इंडिगो ने इस घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोई गंभीर यांत्रिक गड़बड़ी नहीं थी, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए निर्णय तुरंत लिया गया।

दूसरी घटना: स्पाइसजेट की हैदराबाद-तिरुपति फ्लाइट में खामी

स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-2696 ने हैदराबाद से तिरुपति के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के तुरंत बाद AFT बैगेज डोर में तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला। इसके चलते फ्लाइट को वापस हैदराबाद एयरपोर्ट लाया गया।

कंपनी ने बताया कि विमान में केबिन प्रेशर सामान्य था, इसलिए इमरजेंसी घोषित नहीं की गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें वैकल्पिक फ्लाइट से गंतव्य तक पहुंचाया गया।

लगातार बढ़ते मामलों पर सवाल
बीते कुछ हफ्तों में विमानों में तकनीकी खामी के चलते कई बार उड़ानों को मोड़ा गया या रद्द किया गया। ऐसे में विमान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर DGCA और एयरलाइंस की जवाबदेही पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Now