Join Us

Dehradun: रोहित नेगी हत्याकांड: आरोपी अजहर त्यागी व आयुष कुमार को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोलियां…..

देहरादून
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुए रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों के साथ देर रात को देहरादून पुलिस की मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर-मंगलौर बॉर्डर पर हुई, जब पुलिस ने फरार आरोपियों का पीछा करते हुए उन्हें घेरने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, मुख्य अभियुक्त मोहम्मद अजहर त्यागी और उसके साथी आयुष कुमार उर्फ सिकंदर पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गोली लगी।

आरोपियों को कहां-कहां लगी गोली?

मोहम्मद अजहर त्यागी: दोनों पैरों और एक हाथ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल।

आयुष उर्फ सिकंदर: दोनों पैरों में गोली लगी, हालत गंभीर।

पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कौन हैं आरोपी?

  1. अजहर त्यागी पुत्र अब्दुल रब – निवासी प्रधान पट्टी बरला, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)
  2. आयुष कुमार उर्फ सिकंदर पुत्र विजय कुमार – निवासी मालैन्डी, शामली (उ.प्र.) बॉर्डर किया गया अलर्ट

सूत्रों के अनुसार, एक आरोपी एक समुदाय विशेष से संबंध रखता है, जिस कारण क्षेत्रीय तनाव की आशंका को देखते हुए बॉर्डर क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
पृष्ठभूमि: क्या है रोहित नेगी हत्याकांड?

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले रोहित नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया गया, जिसमें अजहर त्यागी और आयुष उर्फ सिकंदर के नाम सामने आए थे। दोनों तभी से फरार चल रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह मुठभेड़ हत्याकांड के खुलासे की दिशा में पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Share
Now