आक्रामक तेवर से सुर्खियों में आए मनीष जायसवाल.
हजारीबाग से भाजपा के प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने दिए गए शपथ पत्र में अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा भी दिया। इससे पता चला है कि मनीष जायसवाल 29 करोड़ के मालिक हैं जबकि उनकी पत्नी निशा जायसवाल भी सात करोड़ की मालकिन हैं। यानी कि कुल 36 करोड़ की जायदाद इनके पास हैं। आक्रामक तेवर से सुर्खियों में आए मनीष जायसवाल भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट से मनीष जायसवाल को चुनावी मैदान में उतारा है. इस निर्वाचन क्षेत्र पर 2009, 2014 और 2019 में लगातार तीन बार भाजपा ने हैट्रिक लगाई है. भाजपा अब इस सीट पर चौथी बार जीत की तैयारी में जुटी गई है.
स्वयं के नाम एक फार्च्युनर कार है। कोलकाता में एक बंगला है। वहीं पत्नी के नाम दो सिटी राइड बसें हैं। सदर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने विधायक मनीष जायसवाल का कोई नई संपत्ति में इजाफा नहीं हुआ है।देश में 18वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव का प्रचार अभियान भीषण गर्मी में भी परवान पर है. सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. लोकसभा चुनाव 2024 की जारी प्रक्रियाओं के बीच सियासी मैदान में उतरे तमाम राजनीतिक दलों के प्रमुख उम्मीदवारों का सोशल स्कोर निकाला है.
सरल स्वभाव के धनी और लोगों के बीच अच्छी पकड़.
हजारीबाग सदर विधानसभा से दो बार के विधायक और लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को उनके आक्रामक तेवर के लिए जाना जाता है. मार्च 2023 में उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान अपना कुर्ता फाड़कर विरोध दर्ज कराया था, जिसके बाद वो सुर्खियों में आए. मनीष जायसवाल ने तुष्टिकरण के कई मामले उजागर करते हुए झारखंड सरकार को घेरा था. उन्होंने प्रशासन पर रामनवमी के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाया था. इस मामले के बाद अपने इलाके में वह काफी लोकप्रिय भी हुए. विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नेताओं की सक्रियता को देखते हुए इसे निर्धारित किया गया है. आइए, झारखंड राज्य की हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा के नए उम्मीदवार मनीष जायसवाल का लीडर सोशल स्कोर (LSS) जानते हैं.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में उन्हें शीर्ष नेतृत्व की ओर से बड़ी जिम्मेदारी मिली थी.
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हेसालोंग में मनीष जायसवाल के लिए मांगा समर्थन भाजपा के शीर्ष नेताओं से मनीष जायसवाल के काफी गहरे संबंध की चर्चा की जाती है. उन्हें भाजपा आलाकमान का विश्वासपात्र भी माना जाता है. स्थानीय कॉलेज से ही इतिहास ऑनर्स की डिग्री लेने वाले मनीष जायसवाल अपने आसपास हो रहे सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहते हैं, और लोगों के मनपसंद नेता भी माने जाते हैं, यही वजह रही है कि उन्हें अन्य राज्यों में भी राजनीतिक जिम्मेदारियां मिलती रही हैं. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में उन्हें शीर्ष नेतृत्व की ओर से बड़ी जिम्मेदारी मिली थी. उन्हें बेंगलुरु उत्तर क्षेत्र के यशवंतपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था.
करोड़ों के मालिक हैं मनीष जायसवाल और उनकी पत्नी
मनीष जायसवाल का जन्म 8 मार्च, 1966 को हुआ था. उनके पिता का नाम ब्रज किशोर जायसवाल है. भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल पेशे से व्यवसायी हैं. वह कई कंपनियों में निदेशक भी हैं. मनीष जायसवाल की पत्नी निशा जायसवाल भी व्यवसायी हैं. मनीष जायसवाल ने जब हजारीबाग से अपना नामांकन दाखिल किया, तो उन्होंने अपने शपथ पत्र में अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा भी दिया, इनमें इनकी पत्नी की भी संपत्ति शामिल है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कोई नई संपति नही बनाई है। लेकिन, इसके बाजार मूल्य में इजाफा हुआ है।49 पेज के शपथ पत्र में इनके द्वारा बताया गया है कि अचल संपत्ति इन्होंने चार करोड़ का निवेश कर 1992 -2010 में खरीद की थी। अब यह संपत्ति का मार्केट वैल्यू बढ़कर 25 करोड़ रुपये हो गया है। इनके नाम की जमीन कदमा, खिरगांव, सिरसी में है। संत कोलंबा कॉलेज से बीए स्नातक की पढ़ाई की है।
रिपोर्ट:-अमित कुमार सिन्हा