Home / News / समस्तीपुर के 4.48 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची ₹52.55 करोड़ की राशि

समस्तीपुर के 4.48 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची ₹52.55 करोड़ की राशि

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर । सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मुख्यमंत्री द्वारा गुरुवार को राज्यभर के लाभुकों के खाते में पेंशन एवं बकाया राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया गया। इसी क्रम में समस्तीपुर जिले के 4,48,291 पेंशनधारियों के खातों में कुल ₹52 करोड़ 55 लाख 40 हजार 900 रुपये की राशि अंतरित की गई।

जिला स्तर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। जिले में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 2,24,676, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 69,249, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 83,268, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 41,249, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 26,654 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 3,195 लाभुकों को इसका लाभ मिला।

सरकार की ओर से पेंशन की राशि ₹1,100 प्रतिमाह की दर से दी जा रही है। जिलाधिकारी ने पेंशनधारियों से अपील की है कि वे समय पर जीवन प्रमाणीकरण (Life Certificate) और आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में पेंशन भुगतान में किसी तरह की परेशानी न हो।

कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now