May 29, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

कांग्रेस ने पिथौरागढ़ उपचुनाव में अंजू लुंठी को बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस ने पिथौरागढ़ विधानसभा के उप चुनाव के लिए  अंजू लुंठी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट पूर्व वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन से खाली हुई है। भाजपा ने इस सीट पर पंत की पत्नी चंद्रा पंत को मैदान में उतारा है।  कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदेश ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं व पिथौरागढ़ के पार्टी नेताओं से व्यापक विचार विमर्श के बाद यह निर्णय किया है।  लुंठी पूर्व में ब्लॉक प्रमुख भी राह चुकी हैं। वर्तमान में जिला पंचायत पिथौरागढ़ की निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुई हैं।  धस्माना ने कहा कि कांग्रेस उपचुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देगी और विजय हासिल करेगी।

Share
Now