काँग्रेस कीभारत बचाओ रैली की तैयारी

अखिल भारतीय कांग्रेसस कमेटी के आह्रवान पर दिनांक 14 दिसम्बर, 2019 को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के नेतृत्व में होने वाली ‘‘भारत बचाओ रैली’’ की तैयारी हेतु महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की अध्यक्षता तथा महानगर पर्यवेक्षक पूर्व विधायक रामसिंह सैनी की उपस्थिति में महानगर कांगे्रसजनों की बैठक का आयोजन प्रदेश कार्यालय में किया गया।
प्रतिमा सिंह ने बताया कि 14 दिसम्बर की रैली में भारी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे इसीकी व्यवस्था हेतु बैठक में विचार-विमर्ष किया गया।
प्रदेष महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि मोदी के राज में पूरे देश की जनता त्रस्त हो चुकी है। पूरे देश में अराजकता का माहौल व्याप्त है। आम आदमी विषेशकर महिलायें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं तथा हर ओर भय का वातावरण बना हुआ है। देश की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। बेरोजगारी का आलम यह है कि जिन युवाओं के पास नोटबंदी से पहले रोजगार था आज व भी बेरोजगार हो चुके हैं। मंदी के मारे लोगों के व्यापार ठप्प हो चुके हैं। साहूकारों के कर्ज से दबे किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 14 दिसम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली होगी । उन्होंने कहा कि भाजपा को देश की सत्ता से उखाड फेंकने के लिए यह रैली मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के नेतृत्व मंे हजारों की संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचेंगे।