आज राशियों के अनुसार जरूर खरीदें एक चीज, खरीदारी से वर्ष भर होगी धनवर्षा

पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत शुक्रवार को धनत्रयोदशी यानी धनतेरस से होगी। पर्व की रौनक हर तरफ बिखरने लगी है। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों, दीयों, पटाखों और सजावट की दुकानें सज गयी हैं। कृतिम रंगोली, बहुरंगी वंदनवार, शुभ दीपावली के कलात्मक स्टीकर और पोस्टरों से बाजार गुलजार है। दोपोत्सव धनतेरस से शुरू होकर नरक चतुर्दशी, दीपोत्सव, गोवर्धन पूजा होते हुए भैया दूज के दिन संपन्न होगा।
धनतेरस से भैया दूज तक का यह समय काल शास्त्रों में यम पंचक के नाम से जाना जाता है। इस दौरान यमराज, धन्वंतरी, लक्ष्मी-गणेश, हनुमान, मां काली और भगवान चित्रगुप्त का विधिविधान से पूजन किया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन प्रदोष काल में भगवान धन्वंतरी का जन्म हुआ था। सुख, धन और समृद्धि का पावन पर्व धनतेरस पर बर्तन और सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। यह दिन मुख्य रूप से कुबेर देवता और मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। उत्थान ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं. दिवाकर त्रिपाठी ‘पूर्वांचली’ के अनुसार जातकों को अपनी राशि के अनुसार वस्तुएं खरीदने से धन-वैभव में वृद्धि होगी। साथ ही इस दिन कौन सी वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए इस बारे में प्रस्तुत है रिपोर्ट।
राशियों के अनुसार करें खरीदारी
मेष : चांदी या तांबे के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदें। नीला व हरा कपड़ा न खरीदें।
वृष : कपड़े, चांदी या तांबे के बर्तन, मरगज का गणेश, चांदी का कलश शुभकारक है। इलेक्टॉनिक उपकरण इस दिन न खरीदें।
मिथुन : सोने के आभूषण, स्टील के वर्तन, हरे रंग के घरेलू सामान, पर्दा खरीदें। बिजली का सामान न खरीदें।
कर्क : सोना-चांदी के आभूषण या वर्तन, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान। लोहे का सामान न खरीदें।
सिंह : तांबे के बर्तन या कलश, पकड़े स्वर्ण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन खरीदें। लोहे का हथियार न खरीदें।
कन्या: मरगज की गणेश मूर्ति, सोने-चांदी का आभूषण खरीदें। तांबा की खरीदारी न करें।
तुला : कपड़े, सौन्दर्य या शृंगार के सामान, चांदी या स्टील के बर्तन, वाहन खरीदें। पीतल न खरीदें।
वृश्चिक : इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने के आभूषण, तांबा, चांदी के वर्तन खरीदना शुभ है। लोहा की खरीदारी से बचें।
धनु : सोने के आभूषण, तांबे के बर्तन की खरीदारी करें। चांदी न खरीदें।
मकर : वस्त्र, वाहन, चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदें। तांबा न खरीदें।
कुम्भ : सौन्दर्य के सामान, स्वर्ण, तांबे के वर्तन, जूते-चप्पल खरीदें। चांदी की खरीदारी न करें।
मीन : सोने के आभूषण, चांदी के वर्तन, इलेक्ट्रॉनिक के उपकरण खरीदें। तांबा न खरीदें।